देश

वक्फ बिल पर संसद में बहस से पहले यूपी में कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

वक्फ बिल पर संसद में बहस से पहले यूपी में कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। इस संबंध में डीजीपी प्रशांत कुमार का आदेश जारी हो गया है। डीजीपी के आदेश में कहा गया है कि जो अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी पर जा चुके है। वे ड्यूटी पर तत्काल वापस लौट आएं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टियां दी जाएंगी। पुलिस जवानो को हाई अलर्ट किया गया है।

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी आदेश में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाती है। यूपी पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कर्मचारि तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के अवकाश निरस्त किए जाते हैं। सभी अधिकारी एवं कार्मिक जो अवकाश पर रवाना हो चुके हैं, वे सभी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर अविलम्ब उपस्थित हो जाएं। विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृछ किए जाएंगे। डीजीपी कार्यालय ने यह आदेश सभी अधिकारियों को भेज दिया। इससे महाकुंभ के दौरान भी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई थीं। हालांकि इस दौरान भी विशेष परिस्थियों में अवकाश दिया जा रहा था।

आपको बता दें कि आज लोकसभा में वक्फ बिल पेश होगा। संसद में आठ घंटे इस बिल पर चर्चा होगी। वक्फ संशोधन बिल को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर संसद में बहस पहले उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है। प्रदेश के कुछ जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर पुराने लखनऊ में सतखंडा, रूमी गेट, चौक समेत कई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आरएएफ, एसएसबी, पीएसी ने रूट मार्च किया है।

Related Articles

Back to top button