
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर वैदिक ग्रुप की एम डी सैय्यद सलमा ने समाज को मजबूत और परिपक्व बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले कामगार पुरुष महिलाओं का श्री फल गमछा और मेमेन्टो देकर सम्मानित किया तमाम मजदुरो को मिठाई बांटी जूस पिलाकर उनका आशीर्वाद लिया गया वैदिक ग्रुप की संस्थापक एस सलमा ने हमारे संवाददाता को बताया हमारी संस्था वैदिक ग्रुप विशेष रूप से निम्न तबकों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करते हुए विभिन्न अवसरों पर ऐसे कार्य कर रही है मजदूर कामगार श्रमिकों को प्रोत्साहित कर सम्मानित करते रहना चाहिए क्योंकि श्रमिकों और कामगारों का एवं समाज के निमार्ण कार्य में बहुत योगदान रहता है यह एक जुटता सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का एक सशक्त प्रतीक है इस अवसर पर वैदिक ग्रुप की एम डी सैय्यद सलमा आशा शर्मा वर्षा पमनानी बसंत कुमार साहू परितोष शर्मा प्रेम सोनी मीना दीदी सै ताजुद्दीन नूरी सहित बड़ी संख्या में वैदिक ग्रुप और आम जनता मौजूद रहीं