इन देशों में समलैंगिक विवाह है ‘महा अपराध’, दी जाती है दर्दनाक मौत की सजा

समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाले देशों की सूची में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, फ्रांस, डेनमार्क, जर्मनी, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, मेक्सिको, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं।
यमन में मौत की सजा
यमन में समलैंगिक शादी तो दूर की बात है समलैंगिक संबंध रखना भी महा अपराध है। अगर यहां कोई शादीशुदा पुरुष समलैंगिक रिश्ता रखता है तो पत्थर मारकर उसे मौत की सजा दी जाती है। गैरशादीशुदा शख्स को कोड़े मारे जाते हैं और एक साल की सजा होती है। वहीं महिलाओं को सात साल कैद की सजा दी जाती है।
ईरान में भी सख्त कानून
ईरान में भी समलैंगिक संबंधों के लिए मौत की सजा दी जाती है। अगर कोई पुरुष समलैंगिक पार्टनर को किस भी करता है तो उसे सजा दी जाती है। महिलाओं के ऐसा करने पर सबसे सामने उसपर कोड़े बरसते हैं।
महिलाओं पर बरसते हैं कोड़े
अफ्रीकी देश मॉरिटानिया में अगर कोई मुस्लिम पुरुष समलैंगिक रिश्ते में पाया जाता है तो उसे पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने की सजा दी जाती है। वहीं महिलाओं को कैद की सजा दी जाती है या फिर कोड़े बरसाए जाते हैं।
महिलाओं को कैद की सजा
नाइजीरिया में पुरुषों के समलैंगिक रिश्तों पर मौत की सजा का प्रावधान है। यहां समलैंगिकों के क्लब बनाने पर भी रोक है। इसी तरह कतर में भी विवाहेतर संबंध बनाने पर मौत की सजा का प्रवाधान है।
शरिया कानून
सऊदी अरब में भी समलैंगिक संबंध बनाने पर मौत की सजा दी जाती है। इसके अलावा अफगानिस्तान में भी शरिया कानून लागू है। यहां भी इस अपराध के लिए मौत की सजा का प्रावधान है।
अफ्रीकी देशों में भी सख्ती
इसी तरह सोमापिलाय, सूडान और यूएई में भी कारावास या फिर मौत की सजा का प्रावधान है। सूडान में इतनी राहत जरूरी है कि समलैंगिकता को लेकर तीसरी बार पकड़े जाने पर ही मौत की सजा दी जाती है।