
रायपुर । रेलवे प्रशासन ने लखनऊ–रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस के संचालन नंबर में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 जनवरी 2027 से नए नंबर के साथ संचालित होगी। हालांकि, यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन की समय-सारिणी, ठहराव और अन्य परिचालन व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लखनऊ–रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस का वर्तमान नंबर 12535 बदलकर 15319 किया जाएगा। वहीं, रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस का वर्तमान नंबर 12536 बदलकर 15320 हो जाएगा।
नए ट्रेन नंबर इस प्रकार होंगे:
- 12535 लखनऊ–रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अब 15319 नंबर से चलेगी।
- 12536 रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस अब 15320 नंबर से संचालित होगी।
यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान एवं आगमन समय, मार्ग और सभी ठहराव पहले की तरह ही रहेंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 1 जनवरी 2027 से इस ट्रेन में यात्रा करने या टिकट बुकिंग कराने के दौरान संशोधित ट्रेन नंबर का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



