छत्तीसगढ़राज्य

B.Voc कोर्स के लिए प्रथम प्रतिष्ठा और कलिंगा यूनिवर्सिटी में MOU

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर । आज प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, रायपुर (छत्तीसगढ़) एवं कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर के मध्य आपसी समझौता ज्ञापन (MOU) के माध्यम से B.Voc (Bachelor of Vocation) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के संचालन हेतु सफलतापूर्वक अनुबंध संपन्न हुआ।

यह महत्वपूर्ण समझौता कलिंगा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. संदीप गांधी तथा प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक डॉ. अमितेष यदु एवं डॉ. प्रियंका यदु के मध्य संपन्न हुआ।

इस MOU के साथ प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट को कलिंगा यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सहयोगी संस्थान के रूप में एक नई पहचान प्राप्त हुई है। अब संस्थान विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन एवं निर्धारित शैक्षणिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप B.Voc सहित संबंधित पाठ्यक्रमों का संचालन करेगा।

इस शैक्षणिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य और करियर निर्माण के नए अवसर विकसित हो सकें।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट परिवार कलिंगा यूनिवर्सिटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

साथ ही संस्थान की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगियों सुश्री निकिता गजेंद्र, श्री पीयूष अग्रवाल एवं सुश्री गायत्री यादव का विशेष धन्यवाद एवं आभार।

प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का संकल्प है कि शिक्षा, तकनीकी ज्ञान एवं कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा प्रदान की जाए।

Related Articles

Back to top button