छत्तीसगढ़राज्य

हमारी माटी की सोंधी महक है छत्तीसगढ़ी भाषा, राजभाषा दिवस पर CM साय ने दी शुभकामनाएं

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में हमारी माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और छत्तीसगढ़ की आत्मीयता रची-बसी है। यह भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और आत्मीयता झलकती है। यह भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।

दैनिक जीवन में छत्तीसगढ़ी भाषा के उपयोग पर दिया जोर

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक समृद्धि उसके अधिकाधिक उपयोग और नई पीढ़ी से जुड़ाव में निहित होती है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करने के साथ ही इसे दैनिक व्यवहार, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति में अधिक से अधिक स्थान देना चाहिए।

मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर सभी अपनी मातृभाषा के मान-सम्मान को बढ़ाने और इसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक अक्षुण्ण बनाए रखा जा सकता है।  

Related Articles

Back to top button