देशलाइफ स्टाइल

बारिश में कौन सा फल है सही

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

मानसून का मौसम चल रहा है जिसकी फिजाओं में ठंडक का अहसास अनुभव हो रहा है। बारिश की वजह से पूरे देश में नमी और ठंडा वातावरण बना रहता है। इस मौसम में जितना माहौल सुहाना लगता है वहीं पर मौसमी बीमारियों का खतरा भी सताता है। मानसून में खानपान को लेकर ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि खाने-पीने की चीजों से ही किसी बीमारी की शुरुआत होती है।

बारिश का मौसम ठंडा होने के साथ ही इस मौसम में पाचन क्रिया भी धीमी ही रहती है। अगर हम किसी चीज का सेवन करते है उसे पचाने के लिए बारिश के मौसम के दौरान ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। मानसून में कौन से फल खाना सही होता है और कौन से नहीं इन बातों को लेकर हम कंफ्यूज होते है। चलिए जानते है, कैसे चुनें सही फल…
बारिश में केला खाने से करें परहेज

बारिश के मौसम में कई फलों को खाने से सेहत पर खराब असर पड़ता है। बारिश में केला खाने से आपको दूरी बना लेना चाहिए। दरअसल आयुर्वेद के अनुसार कहा गया, केला, एक एनर्जी देने वाला फल है, लेकिन इसका सेवन करना बारिश में सही नहीं होता है। केला खाने से कफ, सर्दी-जुकाम और पेट की समस्याएं हो सकती है। गैस, कब्ज की शिकायत वालों के लिए केले का सेवन करना सही नहीं होता है।
बारिश में फल चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें

बारिश के मौसम में कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं इन बातो का ध्यान रखना चाहिए, जो इस प्रकार है…

1. फल हमेशा ताजे और अच्छी तरह धोकर खाएं।

2.पके हुए और हल्के फल जैसे सेब, पपीता और अनार को ज्यादा खाएं।

3. बहुत ठंडे या बासी फल न खाएं, फ्रैश फलों को खाएं।

4. ज्यादा खट्टे फल या भारी फल सीमित मात्रा में लें।

5. हेल्थ खराब लग रही हो तो किसी भी फल को खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।
जानिए बारिश में कौन-सा फल खाना होता है सही

बारिश के मौसम में आपको फल चुनते समय अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। इन फलों का सेवन आप बारिश में कर सकते है।

1-सेब

सेब फल की बात करें तो, यह हल्का और फाइबर तत्वों से भरपूर मौसमी फल है। इसका सेवन आप बारिश में करते हैं तो इसे पचाना आसान हो जाता है। सेब खाने से पाचन बेहतर होता है, और मजबूत शरीर बनता है। सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन क्रिया को सही बनाए रखता है और इसे छिलके सहित खाना और भी फायदेमंद होता है। इसे सुबह और शाम के नाश्ते के समय खाना चाहिए सेहत के लिए अच्छा होता है।

2. अनार –

बारिश में आपको फलों को चुनते समय ध्यान देने की जरूरत है कि, आप सही फल का सेवन कर रहे है। अनार खाना बारिश में अच्छा होता है। यह खून बढ़ाता है और शरीर को मजबूत बनाता है।इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

3- लीची –

बारिश में लोग लीची फल का भी सेवन करते है। लीची का सेवन करने से ताजगी का अहसास होता है। इतना ही नहीं इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।

4. पपीता-

बारिश का मौसम काफी ठंडा होता है। इस ठंडक भरे माहौल में पपीते का सेवन करना सही होता है। बारिश में पपीता हेल्दी फल होता है। पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम पाचन क्रिया को हेल्दी रखता है, जो मानसून के लिए बहुत अच्छा माना गया है।

5-आलूबुखारा यानी प्लम –

बारिश के मौसम में आलूबुखारा यानी प्लम का सेवन करना अच्छा माना गया है। कहते हैं कि, यह फल विटामिन C और फाइबर से भरपूर होता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है।

Related Articles

Back to top button