खेल

जर्मनी और नीदरलैंड ने किया क्वालीफाई, स्लोवाकिया की उम्मीदें अभी भी जिंदा

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्लोवाकिया को 6-0 से शिकस्त देकर जर्मनी ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपीय दिग्गजों के साथ नीदरलैंड्स भी विश्व कप में जगह पक्की कर चुका है, जिसने लिथुआनिया को 4-0 से हराते हुए ग्रुप जी में पहला स्थान हासिल किया।

स्लोवाकिया के खिलाफ जर्मनी के लेरॉय साने जीत के हीरो रहे। लेरॉय साने ने स्लोवाकिया के खिलाफ दो गोल दागते हुए जर्मनी को लगातार 19वें वर्ल्ड कप में जगह दिला दी है। निक वोल्टेमाडे ने इस मुकाबले का खाता खोला। 18वें मिनट उन्होंने हेडर से गोल दागा, जिसके बाद सर्ज ग्नब्री ने 29वें मिनट गोल करते हुए जर्मनी की बढ़त को दोगुना कर दिया।
हाफ टाइम तक जर्मनी 4-0 से थी आगे

यहां से फ्लोरियन विर्ट्ज ने लेरॉय साने को 5 मिनट में दो बार गोल करने का मौका दिया और हाफ टाइम से पहले मैच को सुरक्षित बना दिया। लेरॉय ने बखूबी इन मौकों को भुनाते हुए 36वें और 41वें मिनट में दो गोल करते हुए जर्मनी को 4-0 से बढ़त दिला दी।

ब्रेक के बाद रिडल बाकू ने 67वें मिनट में गोल किया। मुकाबले के 79वें मिनट असन ओउएड्रागो ने साने के शानदार शॉट के बाद गोल दागकर टीम को 6-0 से आगे कर दिया। मुकाबला इसी स्कोर के साथ खत्म हुआ।
नीदरलैंड ने लिथुआनिया पर जीत दर्ज की

दूसरी ओर, ग्रुप-जी के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने लिथुआनिया पर 4-0 से जीत दर्ज करते हुए विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले के 16वें मिनट तिजानी रेइंडर्स ने दाहिने पैर से गोल करते हुए नीदरलैंड्स का खाता खोला।

इसके बाद 58वें मिनट कोडी गाकपो ने पेनाल्टी स्पॉट से बढ़त दोगुनी कर दी। जावी सिमंस ने 60वें मिनट गोल दागा, जिसके 2 मिनट बाद डोनियल मालेन के गोल ने नीदरलैंड्स को 4-0 से आगे कर दिया।
हार के बाद स्लोवाकिया क्वालीफाई की रेस में बरकरार

इस हार के बावजूद, स्लोवाकिया 16 टीमों की यूईएफए प्ले-ऑफ प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए तालिका में दूसरे स्थान पर रहने के बाद विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button