छत्तीसगढ़राज्य

दावत ए इस्लामी का एक रोजा इज्तेमा जुटी हजारों की भीड़

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर . छत्तीसगढ़ दावत ए इस्लामी रायपुर छत्तीसगढ़ के जेरे एहतमाम 18 /1/2026 दिन रविवार को एक दीनी जलसे का एहतमाम सुबह 5 बजे से शुरू हुआ जो रात 10 बजे तक चला जिसमें बाहर से आए हुए ओलमाओ ने दीनी बयान पेश किए बेहतरीन नात शरीफ मनकबत पढी गई.

हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की सफेद लिबास में भरा जलसा हाल कुछ अलग ही जज्बा पैदा कर दिया दावत ए इस्लामी के मोहम्मद शहजाद अत्तारी ने हमारे वैदिक न्यूज के संवाददाता को बताया कि इस एक रोजा इज्तेमा की तैयारियां हम काफी दिनों से कर रहे थे जिसमें बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए खाने ठहरने का हमने माकुल इन्तेज़ाम किए गए थे .

छत्तीसगढ़ के साथ साथ दीगर प्रदेश के भी लोगों ने इज्तेमा में शिरकत की वक्त पर नमाज अदा की गई देश प्रदेश की खुशहाली तरक्की अमन शांति भाई चारा के लिए खुसुसन दुआ की गई वही इज्तेमा में मजहबी किताबों का स्टाल लगाया गया था .

जिसमें लोगों ने दीनी किताबें भी हासिल किया इस इज्तेमा को कामयाब बनाने के लिए दावत ए इस्लामी की पुरी टीम के साथ साथ कासिम अत्तारी मो अशरफ़ भाई अशफाक भाई रब्बानी भाई ज़ावेद भाई, मुख्तार अत्तारी मो अजहर, मो शाहरुख भाई सहित दावत ए इस्लामी की पुरी टीम रात तक खिदमत ए अंजाम दिए.

 

Related Articles

Back to top button