Breaking Newsधर्म

बरेली में “आई लव मोहम्मद” पोस्टरों को लेकर हुआ प्रदर्शन, मौलाना तौकीर रज़ा समेत कई गिरफ्तार..

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

बरेली/उत्तर प्रदेश 

शुक्रवार की नमाज़ के बाद “आई लव मोहम्मद” पोस्टरों को लेकर शुरू हुए प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। बरेली समेत कई जिलों में पथराव और सड़क जाम जैसी घटनाएँ सामने आईं। दशहरे से पहले फैली इस हिंसा ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

पुलिस ने शनिवार को मौलाना तौकीर रज़ा खां समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर बवाल भड़काने का आरोप लगाया गया है। विभिन्न थानों में अब तक 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बरेली जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कारवाही की जाए

Related Articles

Back to top button