देशराजनीती

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, पहली सूची में 40 प्रत्याशियों के नाम

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है। वह धूरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पार्टी की ओर से जारी सूची में पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों की 40 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा से और संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।

केजरीवाल और सिसोदिया की मौजूदगी में हुई चर्चा

उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी नेतृत्व की बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई।

AAP की पहली सूची में शामिल 40 उम्मीदवार

विधानसभा सीट उम्मीदवार
बटाला अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
अजनाला कुलदीप सिंह धालीवाल
अमृतसर दक्षिण डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
तरनतारन हरमीत सिंह संधू
खेमकरण सरवन सिंह धुन
नकोदर इंदरजीत कौर मान
करतारपुर बलकार सिंह
दसूहा करमबीर सिंह घुम्मन
उर्मर जसवीर सिंह राजा गिल
होशियारपुर ब्रम शंकर शर्मा जिम्पा
चब्बेवाल इशांक कुमार चब्बेवाल
गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह राउरी
बलाचौर संतोष कटारिया
रूपनगर दिनेश चड्ढा
एसएएस नगर कुलवंत सिंह
फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय
अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी वारिंग
समराला जगतार सिंह दियालपुरा
लुधियाना पूर्व दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
आत्म नगर कुलवंत सिंह सिद्धू
लुधियाना सेंट्रल अशोक पराशर पप्पी
लुधियाना पश्चिम संजीव अरोड़ा
लुधियाना उत्तर चौधरी मदन लाल बग्गा
पायल मनविंदर सिंह गियासपुरा
निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर
बाघा पुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद
मोगा डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
धर्मकोट देविंदरजीत सिंह लाडी धोस
जलालाबाद जगदीप कम्बोज गोल्डी
फाजिल्का नरिंदरपाल सिंह सावना
मुक्तसर जगदीप सिंह काका बराड़
कोटकपूरा कुलतार सिंह संधवां
जैतो अमोलक सिंह
तलवंडी साबो बलजिंदर कौर
सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली
भदौड़ लाभ सिंह उगोके
महल कलां कुलवंत सिंह पंडोरी
अमरगढ़ जसवंत सिंह गज्जन माजरा
धूरी भगवंत मान
पटियाला अजीतपाल सिंह कोहली

117 सीटों में से 40 पर उम्मीदवार घोषित

पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। शेष 77 सीटों के लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Related Articles

Back to top button