Breaking News

देश के कई राज्यों में आज पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में मंगलवार को साल का पहला ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, क्योंकि अधिकतम तापमान में तेज़ी से गिरावट आई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में काफ़ी ठंड महसूस हुई। बुधवार को भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।  

इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। दरअसल, देश के उत्तर और हिमालयी राज्यों के कुछ हिस्सों में पहले से ही ठंडे दिन देखे जा रहे हैं और कई इलाकों में तापमान नए निचले स्तर पर गिर गया है।  झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा झारखंड के जिलों में शीत लहर का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता में 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जनवरी का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिणी पश्चिम बंगाल में ठंड और बढ़ेगी।

कहां पर पड़ेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने कहा कि 07-09 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है और अगले 4 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 7 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है।

राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.0°C

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 0°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर 0-5°C से नीचे है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कई जगहों पर 5°-10°C दर्ज किया गया। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.0°C राजगढ़ (पश्चिमी मध्य प्रदेश) में दर्ज किया गया।

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

7 जनवरी, 2026 को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फ़बारी होने की बहुत संभावना है।

Related Articles

Back to top button