छत्तीसगढ़राज्य

नशे में माेटरसाइकिल चलाना पड़ा महंगा, चालक पर हज़ारों का जुर्माना

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बतौली पुलिस टीम ने ड्रंक एंड ड्राइव के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सजी 15 डीएक्स 0184 को रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम रुपेश केरकेट्टा (उम्र 23 वर्ष) निवासी घोघरा बेंदोकोना, थाना बतौली बताया।

संदेह होने पर मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर साेमवार काे मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपित वाहन चालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक अनूप कुजुर, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो, गजानंद सिंह, विकाश एक्का, हिमांशु पाण्डेय, राजू कुजूर, जोगी बड़ा और भगलू राम की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button