छत्तीसगढ़राज्य

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उत्तर भाग द्वारा सड्डू क्षेत्र में एक सामाजिक एवं शैक्षणिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर भाग के भाग संयोजक संकल्प राजकमल एवं भाग सहमंत्री जयश सिद्धकी के नेतृत्व में सड्डू उत्तर भाग स्थित एक सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत लगभग एक हजार विद्यार्थियों को पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों — “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” — से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना रहा।

इस अवसर पर अभाविप पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रसार एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button