छत्तीसगढ़राज्य

शेख मोहम्मद उस्मान (शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य) समारोहपूर्वक शोधार्थियों को प्रदान की गई पीएचडी समतुल्य मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पारस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभागार में एक गरिमामय एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शोध एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शोधार्थियों को पीएचडी समतुल्य मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा स्थित एम.बी.आर. म्यूजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा, पर्यावरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए शोधपरक एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्कूल लीडरशिप एकेडमी के नोडल अधिकारी श्री डी. दर्शन, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रांत अध्यक्ष डॉ. उदयभान सिंह चौहान, जीएसटी विभाग से श्री एम. राजीव, श्री एल.एन. लाहोटी, श्रीमती पायल नागरानी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों में— शेख मोहम्मद उस्मान (शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य), को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजनों एवं अतिथियों ने सभी सम्मानित शोधार्थियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. श्रद्धा मैम, संजीव सर, पियूष सर, राहुल सर, स्मिता मैम, के.के. वर्मा सर, कमल गोस सर, श्वेता मैम, छबिलाल सर, मेघना मैम, संजय महतो सर,रानी मैम, काजल मैम, निशांत सर सहित पारस ग्रुप ऑफ एजुकेशन की संचालिका डॉ. कविता कुम्भज एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा, जिसमें शिक्षा, शोध एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button