छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, कार्यकर्ताओं को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का मंत्र

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

*अग्रसेन भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए विधायक,संगठन की मजबूती पर दिया जोर*

*मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सिखाए सेवा और सुशासन के गुर,बोले-शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता का धर्म*

*भाजपा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि रहे डॉ. संपत अग्रवाल, राष्ट्रवाद और अनुशासन को बताया राजनीति का आधार*.

*बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश,कहा- व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश*

बसना । भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं के वैचारिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से स्थानीय अग्रसेन भवन में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भक्तिमय वातावरण में भगवान की पूजा-अर्चना के साथ शिविर का विधिवत श्रीगणेश हुआ।

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में नया जोश फूँका। उन्होंने अपने उद्बोधन के मुख्य अंशों में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन ‘अंत्योदय’ पर आधारित था, जिसका अर्थ है समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय। हमारी सरकार और संगठन का एकमात्र लक्ष्य गरीब कल्याण और पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को केवल एक राजनीतिक दल का सदस्य बनकर नहीं, बल्कि एक सजग अनुशासित सिपाही के रूप में कार्य करना है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हमारी कार्यपद्धति को और अधिक प्रभावी बनाना है ताकि हम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सके।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने बल देते हुए कहा कि आने वाले समय की चुनौतियों को देखते हुए हमें बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचानी है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

विधायक ने अपने संबोधन के समापन में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी कार्यशैली में शालीनता और सेवा भाव रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा एक ‘कैडर आधारित’ पार्टी है जहाँ व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है।

इस अवसर पर भाजपा महासमुंद जिला अध्यक्ष येतराम साहू,भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एन के अग्रवाल,बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला,वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश भोई,बसना पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव,जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता और भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी चुनावों और संगठन विस्तार के लिए शपथ ली।

Related Articles

Back to top button