
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिए हर वितरण केंद्र स्तर पर शिविर का आयोजन कर रही है। इसी के तहत एक शिविर में वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजुला सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थीं। जहां श्रीमती सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हैं एक गरीब उपभोक्ता के बिल की राशि स्वयं अपने से देकर सहायता की।
बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय के पाली सब-डिवीजन में मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेश श्री भीम सिंह कंवर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला सिंह कंवर के साथ उपस्थित थे। इसी दौरान ग्राम केराझरिया निवासी श्री जगत प्रसाद की पुत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण छूट का लाभ लेने के लिए राशि नहीं होने की बात कही, जिस पर श्रीमती मंजुला सिंह कंवर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 8,022 रुपए की शेष राशि स्वयं जमा कर दी। इस सहयोग से संबंधित उपभोक्ता का बिजली बिल पूर्णत: शून्य हो गया। यह पहल न केवल शासन की जनहितकारी योजनाओं को सफल बनाने का उदाहरण है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।
इसके अलावा श्री ए.के. अंबस्ट (कार्यपालक निदेशक, बिलासपुर), श्री बी.के. सरकार (अधीक्षण यंत्री, कोरबा), श्री अंशु वार्शने (कार्यपालन यंत्री, कटघोरा), श्री शेखर सोनी (सहायक अभियंता, कटघोरा), श्री एन.पी. सोनी (सहायक अभियंता, पाली), सुश्री मुंजि तिग्गा (कनिष्ठ अभियंता, पाली) सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।




