छत्तीसगढ़राज्य

बसना क्षेत्र को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

 

1 अप्रैल से बदली आपातकालीन सेवाओं की तस्वीर, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-आधुनिक संसाधनों से लैस एंबुलेंस बचाएंगी कीमती जानें

‘स्वस्थ बसना-उन्नत बसना’ के मिशन को मिली गति, नई संस्था GVK EMRI के हाथों में होगी संजीवनी की कमान : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

अब समय पर मिलेगा इलाज, नहीं थमेंगी साँसें,संजीवनी एक्सप्रेस के नए स्वरूप पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने व्यक्त की खुशी

स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा सरकार का यह निर्णय,मरीजों को मिलेगी त्वरित राहत : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना । छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी कही जाने वाली ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ अब एक नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगी। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाए गए इस बड़े कदम का बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वागत किया है। महासमुंद जिले को आवंटित नवीन एंबुलेंसों की सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति विशेष रूप से आभार प्रकट किया है।

समय पर मिलेगा इलाज, सुरक्षित रहेंगी साँसें

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि हमारा संकल्प ‘स्वस्थ बसना, उन्नत बसना’ है। 1 अप्रैल से 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का नए स्वरूप में संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण होगा। नई संस्था GVK EMRI के आने से एंबुलेंसों के रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी। आधुनिक संसाधनों से लैस ये गाड़ियाँ कीमती जानों को बचाने में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे स्वयं इन सेवाओं की मॉनिटरिंग करेंगे ताकि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को एंबुलेंस की कमी के कारण इलाज में देरी न हो।

बसना विधानसभा को मिली 2 अत्याधुनिक एंबुलेंस: केंद्रवार आवंटन जारी

स्वास्थ्य सेवा संचालनालय द्वारा जारी सूची के अनुसार महासमुंद जिले के चप्पे-चप्पे में त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए वाहनों का आवंटन कर दिया गया है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आवंटित वाहनों का विवरण साझा करते हुए बताया कि:

बसना विधानसभा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बसना हेतु वाहन क्रमांक CG04 ND 2999 (BLS श्रेणी) आवंटित किया गया है।

पिथौरा : CHC पिथौरा के लिए वाहन क्रमांक CG04 MZ 5495 (BLS) की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

आधुनिक प्रबंधन से मिलेगी त्वरित राहत

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ के संचालन की जिम्मेदारी अब GVK EMRI GREEN HEALTH को सौंपी है। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विश्वास जताया है कि इस बदलाव से न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि मरीजों को रेफरल परिवहन में होने वाली असुविधाओं से भी स्थायी मुक्ति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button