छत्तीसगढ़राज्य

दुर्ग में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई: TI सस्पेंड, 6 अफसरों का तबादला

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

दुर्ग । जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने बड़ा एक्शन लिया है। नंदिनी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप साव को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

लापरवाही पर गिरी गाज
जारी आदेश के अनुसार, अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बावजूद नंदिनी नगर क्षेत्र में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। वर्ष 2026 में आबकारी, NDPS, जुआ और सट्टा मामलों में दर्ज प्रकरणों की संख्या बेहद कम पाई गई, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया।

इसी आधार पर निरीक्षक भानु प्रताप साव को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए अधिकारियों को 7 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

थाना प्रभारियों में फेरबदल
कार्रवाई के तहत छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा को हटाकर यातायात विभाग भेज दिया गया है। इसके अलावा चार उप निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला:
निरीक्षक मनीष शर्मा – थाना प्रभारी धमधा से यातायात विभाग
उप निरीक्षक अमित अडवानी – थाना प्रभारी पुलगांव से थाना प्रभारी धमधा

उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु – रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी पुलगांव

उप निरीक्षक महेश्वर लाल देवांगन – रक्षित केंद्र दुर्ग से यातायात विभाग
उप निरीक्षक परवेजी यादव – रक्षित केंद्र दुर्ग से पुरानी भिलाई

सहायक उप निरीक्षक (सजनी) दयालू राम – यातायात दुर्ग से रक्षित केंद्र दुर्ग
सभी को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सख्त संदेश
एसएसपी की इस कार्रवाई को जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह स्पष्ट संकेत है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button