
रायपुर। भारतीय पत्रकार संघ एवं स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हॉल में भव्य सर्वधर्म मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन संजय शर्मा ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा जी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की महिला विंग अध्यक्ष ईला गुप्ता जी, छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा जी, बृजेश चौबे जी, पूर्व महासचिव संदीप पुराणिक जी, प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मोहन तिवारी जी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू जी, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु जी तथा संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अलावा जनघोषणा के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश शुक्ला जी, डॉ. उदयभान सिंह चौहान जी, लक्ष्मीनारायण लाहोटी जी, नरेन्द्र पाण्डेय जी, पी.सी. रथ जी, सुधीर तम्बोली जी, प्रदीप दुबे जी, स्मार्ट सिनेमा के संपादक पी.एन. लकी जी, बंगबंधु के संपादक हैरी बैरागी जी, बी-फोर न्यूज़ के संपादक आनंद गुप्ता जी, भारतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल समिम, भारतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश सचिव परितोष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक मो ज़ीशान विषेश अतिथि के रूप में शामिल हुए .

स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सैयद सलमा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सर्वधर्म मिलन समारोह समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विविधता में एकता की मिसाल है और हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
वहीं फाउंडेशन की महासचिव श्रीमती आशा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और आपसी विश्वास को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग धर्मों के लोग एक मंच पर आकर मानवता और शांति का संदेश देते हैं, तब समाज में नई ऊर्जा और सद्भाव का वातावरण बनता है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में आपसी सहयोग, सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर समाजिक संस्था एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया जिसमें दावतें ए इस्लामी मोहसिन ए आजम मिशन को बेहतरीन समाज सेवा के लिए पृरसकृत किया गया दावतें ए इस्लामी से मो शहज़ाद अत्तारी मो कासिम अत्तारी को इनाम से नवाजा गया वहीं मोहसिन ए आजम मिशन से मो आरिफ मो फहीम अब्दुल आबिद रफीक तालिब मो रौशन गुलाम हसन रुमी हाजी मो जाकिर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन स्थान के लिए सैय्यद स ईद जी इंडियन पब्लिक स्कूल का सम्मान किया गया समाज सेवा के लिए नवापारा मस्जिद के अल्तमस सिदृकी जमात ए इस्लामी से मो शोहेब भाई को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया सेन आशु परवीन महिला पत्रकारों में मीनल दीदी विनिता मंडल शगुफ्ता शिरिन ज्योति राय सुघा बाघ सीमा दुबे वंदना पाटले रोमा दीदी सहीत सभी वरिष्ठ पत्रकार सम्माननीय वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे.


