छत्तीसगढ़राज्य

लुतरा शरीफ में उमरा यात्रियों का दरगाह इंतज़ामिया कमेटी की जानिब से इस्तकबाल

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

लुतरा शरीफ। लुतरा शरीफ से उमरा-ए-मुबारक की सआदत हासिल करने के लिए रवाना हुए करीब 38 से 40 ज़ायरीन, जिसमें पुरुष एवं महिलाएं शामिल हैं, का दरगाह इंतज़ामिया कमेटी लुतरा शरीफ की जानिब से पुरख़ुलूस इस्तकबाल किया गया।

इस मौके पर दरगाह इंतज़ामिया कमेटी के सदस्यों ने उमरा यात्रियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल करते हुए उन्हें मुबारकबाद पेश की और उनके सफ़र-ए-हरमैन शरीफ़ैन के लिए नेक ख़्वाहिशात का इज़हार किया।

कमेटी की जानिब से कहा गया कि उमरा की सआदत हासिल करना हर मुसलमान के लिए बड़ी ख़ुशक़िस्मती और रूहानी फ़ज़ीलत का मौक़ा है। सभी ज़ायरीन से मुल्क, प्रदेश, शहर एवं समाज में अमन, भाईचारे, खुशहाली और आपसी मोहब्बत के लिए ख़ुसूसी दुआ करने की गुज़ारिश की गई।

इस दौरान दरगाह इंतज़ामिया कमेटी के सदस्यों ने ज़ायरीन को गुलदस्ता पेश कर इस्तकबाल किया और उनके सफ़र-ए-मुबारक की कामयाबी तथा सलामती के लिए दुआ की।

दरगाह इंतज़ामिया कमेटी, लुतरा शरीफ की ओर से सभी उमरा ज़ायरीन को उमरा-ए-मुबारक की दिली मुबारकबाद पेश की गई।

Related Articles

Back to top button