छत्तीसगढ़राज्य

गरीबों के मसीहा डॉ अजय सहाय को दिल्ली में मिला ” बेस्ट फिजिशियन ऑफ द ईयर” अवार्ड

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। अंचल में गरीबों के मसीहा के नाम से मशहूर प्रो डॉ अजय सहाय को दिल्ली में आयोजित नेशनल वूमेन एंड हेल्थकेयर समिट में “बेस्ट फिजिशियन ऑफ द ईयर” अवार्ड के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है।

इस अवसर पर देश भर से आए लगभग दो सौ से ज्यादा चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर चिकित्सा पेशे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के महत्व और उपयोगिता पर भी विमर्श हुआ।

विदित हो कि डॉ अजय सहाय रायपुर छत्तीसगढ़ में एक ऐसे लोकप्रिय चिकित्सा विशेषज्ञ और समाजसेवी चिकित्सक हैं जो पिछले चार दशकों से गरीब तबकों, दुर्गम आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों तथा संवेदनशील नक्सल प्रभावित अंचलों में विभिन्न माध्यमों से हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और आम जनता को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, अस्वच्छता से होने वाली जटिलताओं और ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं।
डॉ सहाय एक लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक भी हैं। साथ ही वो मानवाधिकार विशेषज्ञ भी हैं।

उन्होंने रंगमंच, सिनेमा,आकाशवाणी, दूरदर्शन और अन्य टीवी चैनलों तथा नाना प्रकार के इंफोटेनमेंट प्रोग्राम्स के जरिए आम जनता को प्रभावशाली ढंग से शिक्षित करने का प्रयास किया है। उन्हें मेडिकल, शिक्षा, समाज सेवा और उत्कृष्ट सिनेमा के लिए सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button