छत्तीसगढ़राज्य

भारी बारिश के बीच निकली हुसैनी सेना की बाइक रैली, सर्व समाज प्रमुखों ने दिखाई हरी झंडी

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में RHS हुसैनी सेना द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाइक जुलूस निकाला गया। सोमवार, 24 अगस्त को शाम 5 बजे औलिया चौक, बंजारी बाबा दरगाह के सामने से शुरू हुई इस बाइक रैली को भारी बारिश के बावजूद सर्व समाज प्रमुखों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली को सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, मसीह समाज के राजेश जॉन पॉल, सर्व ब्राह्मण समाज के ललित मिश्रा और विकास बजाज सहित अन्य समाज प्रमुखों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर RHS हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी, सरपरस्त नईम अशरफी रिजवी, उपाध्यक्ष कय्यूम अली, रफीक गोठिया और शेख अफसर भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान, प्रदेश महामंत्री मोहम्मद जाकिर, प्रदेश सचिव एहतेशाम हुसैन और शेख हाफिजुद्दीन हफिज ने भी रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान को जुलूस के साथ रवाना किया गया।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में युवा बाइक रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान युवाओं ने धार्मिक नारे लगाए और जुलूस पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ा।

बाइक रैली औलिया चौक से निकलकर स्टेडियम, ओसीएम चौक, फव्वारा चौक, बायरन बाजार मस्जिद के सामने से होते हुए छोटापारा, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, नगरघड़ी चौक, राजातालाब और पंडरी पहुंची। इसके बाद मौदहापारा थाना के सामने से होते हुए हंडी वाले बाबा की दरगाह के पास पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।

आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना था।

Related Articles

Back to top button