छत्तीसगढ़राज्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खेल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की प्रेरणा देता है। खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन देकर भारत को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

मंत्री श्री ओपी चौधरी ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से खेल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने सभी से स्वस्थ, सशक्त और विजयी भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियां देश का गौरव बढ़ाती हैं। खेलों को जन-जन तक पहुंचाने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से भारत की खेल शक्ति और मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button