छत्तीसगढ़राज्य

आज़ होगा महिला पत्रकारो का भव्य आयोजन रायपुर प्रेस क्लब ने कि तैयारी सैय्यद सलमा

 

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा महिला पत्रकारों के लिए आयोजित किए जा रहे तीज महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को लेकर प्रेस क्लब में महिला सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 6 सितंबर, रविवार को प्रस्तावित तीज महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और आयोजन को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर महिला सदस्यों से सुझाव लिए गए। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, प्रतियोगिताओं के संचालन, स्वागत, मनोरंजन सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा करते हुए संबंधित समितियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समितियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

तीज क्वीन और हरियाली क्वीन रहेंगी खास आकर्षण

रायपुर प्रेस क्लब का तीज महोत्सव 6 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रेस क्लब की महिला पत्रकार एवं महिला सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल होंगी। महोत्सव में महिला पत्रकारों के दो अलग अलग वर्गों में ‘तीज क्वीन’ और हरियाली क्वीन’ प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक गेमिंग और सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे।

तीज की पारंपरिक लोक संस्कृति से जुड़ी भावना को उत्सव के माध्यम से जीवंत करते हुए महिला पत्रकारों को एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां मनाने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के बीच महिला सदस्यों के लिए मनोरंजन, सहभागिता और आपसी संवाद का एक खुशनुमा मंच उपलब्ध कराना भी है।

महिला सदस्यों ने दिए सुझाव, समितियों को मिली जिम्मेदारी

बैठक में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू ,कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा आयोजन की समन्वयक एवं संयुक्त सचिव निवेदिता साहू के साथ भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे ।

आयोजन की विभिन्न समितियों की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिला पत्रकार अमृता शर्मा, मीनल शर्मा, विनीता मंडल, रतन पांडे, अंबिका मिश्रा और सुजाता साहा के साथ रुमा सेनगुप्ता, खुशबू ठाकरे और सैय्यद सलमा, सुधा बाग सहित अन्य महिला सदस्य भी बैठक में शामिल रहीं।

बैठक में महिला सदस्यों ने आयोजन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पदाधिकारियों ने समितियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि तीज महोत्सव महिला पत्रकारों के लिए केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि आपसी मेल-जोल, सहभागिता और पारंपरिक पर्व की खुशियों को साझा करने का अवसर है। रायपुर प्रेस क्लब लगातार महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उनके लिए रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन की दिशा में प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण पर्व हैं। प्रेस क्लब का प्रयास है कि इस आयोजन के माध्यम से महिला पत्रकारों को अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर उत्साह और उमंग के साथ पर्व मनाने का अवसर मिले।

बैठक में सभी महिला सदस्यों ने तीज महोत्सव को यादगार और सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर महिला पत्रकारों में खासा उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button