छत्तीसगढ़राज्य

‘राम-नामी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285
  • रामनामी समाज की संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान, निर्देशक भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी बधाई

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का सर्वाेच्च सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया और फिल्म के निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ‘राम-नामी’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और रामनामी समाज की जीवनशैली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इस प्रतिष्ठित सम्मान से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं का गौरव और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और यहां की विशिष्ट सामाजिक विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाली ऐसी रचनात्मक पहलें छत्तीसगढ़ की पहचान को और व्यापक बनाती हैं। यह सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत के लिए भी गौरव का अवसर है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ‘राम-नामी’ की पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button