
रायपुर। महाकोशल कला परिषद रायपुर, अग्रवाल युवती मंडल एवं लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 22वीं गांधी जयंती सृजन चित्रकला, रंगोली एवं फोटोग्राफी स्पर्धा-2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्णायक समिति ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. भावना शाह और डॉ. शिखर शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता में चित्रकला, रंगोली और फोटोग्राफी के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
उच्चतर माध्यमिक शाला वर्ग में स्वर्णिका सेन गुप्ता प्रथम
चित्रकला-01 के उच्चतर माध्यमिक शाला वर्ग में स्वर्णिका सेन गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। पायल पटेल, रायपुर को द्वितीय स्थान मिला, जबकि हर्षद पाटील, प्रभात सोनवानी एवं मोहम्मद सलीम, भोपाल को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विशेष पुरस्कार कोमल वैद्य, देवास एवं रीमा यदु, मैसूर को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार अंशुमान सिंह, नासिक एवं मनजीत चावला, पटियाला को मिला।
महिला वर्ग में श्रृष्टि सिंह प्रथम
चित्रकला-02 के महिला वर्ग में श्रृष्टि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीमती आंचल चटर्जी द्वितीय और कु. संजना मैथि तृतीय स्थान पर रहीं।
विशेष पुरस्कार श्रीमती विभा पाटील, मुंबई को तथा सांत्वना पुरस्कार नेहा चतुर्वेदी, परभणी को प्रदान किया गया।
प्राथमिक शाला वर्ग में रोशना भोपाली अव्वल
चित्रकला-03 के प्राथमिक शाला वर्ग में रोशना भोपाली, बैंगलोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग प्रताप सिंह द्वितीय तथा रेयांश सोनी एवं सेमीत सिंघानिया तृतीय स्थान पर रहे।
विशेष पुरस्कार रंजना महतो, रीवा को दिया गया, जबकि सांत्वना पुरस्कार विराज साहू, कराईकोडई को मिला।
रंगोली में नमिता फरिकार और श्रृष्टि सिंह प्रथम
रंगोली प्रतियोगिता में नमिता फरिकार एवं श्रृष्टि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डाली सेन द्वितीय और ईशा कन्नौजे तृतीय स्थान पर रहीं। विशेष पुरस्कार टकेश्वरी नायक को तथा सांत्वना पुरस्कार संजना चौहान को दिया गया।
फोटोग्राफी में राजेन्द्र निगम प्रथम
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राजेन्द्र निगम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजय शंकर जोशी द्वितीय और कु. रेखा होतवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
फोटोग्राफी में विशेष पुरस्कार अभिषेक वर्मा को और सांत्वना पुरस्कार विजय कुमार को प्रदान किया गया।
18 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार 18 अक्टूबर 2026 को महाकोशल कला वीथिका, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।


