छत्तीसगढ़राज्य

उर्स मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ शानो-शौकत से मना वैदिक न्यूज की एम् डी सैय्यद सलमा ने किया प्रतिभाशालीओ का सम्मान

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, छत्तीसगढ़। मौलान अशरफ अली फारूकी मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन एवं आस्ताना-ए-आलिया कादरिया फारूकिया, बैजनाथपारा, रायपुर के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद अली फारूकी रहमतुल्लाह अलैह का पहला उर्स मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ दिनांक 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को मुस्लिम हॉल, बैजनाथपारा, रायपुर में अकीदत व एहतराम के साथ आयोजित किया गया।

इस दो दिवसीय उर्स में उलमा-ए-किराम, मशाइख़-ए-इज़ाम, अकीदतमंदों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। पूरे कार्यक्रम में दीन-ए-इस्लाम की तालीमात, बुजुर्गों की ख़िदमात और समाज में अमन-ओ-अमान, भाईचारे एवं आपसी मोहब्बत को बढ़ावा देने का पैगाम दिया गया।

10 अक्टूबर को महिलाओं के लिए विशेष दीनी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मोहतरमा अलीमा शहाना नूरी साहेबा सिमगा, मोहतरमा अलीमा कौसर कादरी भोपाल साहेबा का खास खिताब हुआ जिस की सरपरस्ती अलीमा रखशनदा अली चिश्ती ने की और साथ ही मीडिया से मेहमाने खुशुसी वैदिक न्यूज चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद सलमा को एवार्ड से नवाजा गया ,वही सैय्यद सलमा ने कहा कि दीन की खिदमत के लिए तालिम शिक्षा की बहुत जरुरी है हम तालिम हासिल कर क़ौम और देश की तरक्की में अहम् भूमिका निभा सकते हैं सैय्यद सलमा ने आए हुए सभी मेहमानों और प्रतिभाशाली छात्रों को ईनाम देकर सम्मानित किया इसी दिन चादर व संदल पेश करने की रस्म अदा की गई। रात्रि में भव्य तक़रीरी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिस में हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद हस्सान बिन नूर वस्ति साहब मसौली शरीफ(यू पी), हजरत अल्लामा मौलाना गुलाम रसूल बाल्यावी साहब साबिक मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट, हजरत अल्लामा मौलाना गुलाम अब्दुल समद साहब का खास खिताब हुआ जिसमें उलमा-ए-किराम ने मुजाहिद ए छत्तीसगढ़ कि खिदमतों को बयान किया और साथ ही पहला मुजाहिद ए छत्तीसगढ़ एवार्ड हाजी बदरुद्दीन खोखर साहब को दिया गया।

11 अक्टूबर को उर्स के दूसरे दिन कुल शरीफ़ की फ़ातिहा, कुरआन ख़्वानी सहित अन्य धार्मिक रस्में अदा की गईं। इस मौके पर मुफ्ती आरिफ अली फारूकी द्वारा हज़रत मौलाना मोहम्मद अली फारूकी रहमतुल्लाह अलैह की दीनी, इल्मी एवं सामाजिक ख़िदमात को याद किया गया। मुल्क में अमन-शांति, तरक्की, आपसी इत्तेहाद और कौमी एकता के लिए ख़ुसूसी दुआएँ की गईं।

कार्यक्रम में मौजूद मुक्ति मो आरिफ अली मोहम्मद अशरफ अली फारुकी मो आबाद अली फारुकी मो कामरान अंसारी,मौलाना अब्दुल शकूर , मौलाना एहतेशाम अली फारूकी , क़ारी रौशन कादरी लखनऊ,अमीन अंसारी , अहफाज कुरैशी,सैय्यद फज़ल कय्यूम, सूफ़ी इलयास चिश्ती, के साथ सभी कमेटी मेम्बर्स और हज़रत के चाहने वाले बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button