
रायपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग के अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल को दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

लक्ष्मण सेन ने सिविल लाइन स्थित भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक विषयों को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद लक्ष्मण सेन ने कहा कि भूपेश बघेल का स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से कार्यकर्ताओं को लगातार काम करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए संगठन की भूमिका को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर लक्ष्मण सेन ने भूपेश बघेल के प्रति आत्मीय मुलाकात और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।



