
उत्तर बस्तर कांकेर, तहसील कांकेर के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम मर्दापोटी के आबंटन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियों से जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हों, उनसे समस्त दस्तावेजों के साथ 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप मंे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर में कार्यालयीन समयावधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।



