छत्तीसगढ़राज्य

लूथरा शरीफ में अकीदत का संगम, महीना उर्स पाक पर हाजियों का सम्मान और नई कमेटी का सेवा संकल्प

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

बिलासपुर.  सीपत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लूथरा शरीफ में हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का महीना उर्स पाक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। दरगाह में छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा की मजार पर चादर और फूल पेश कर अपने परिवार, देश और प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।उर्स पाक के मौके पर लूथरा शरीफ कमेटी ने जायरीनों के लिए शुद्ध शाकाहारी लंगर की व्यवस्था की। वहीं हज यात्रा से लौटे हाजियों के सम्मान में विशेष इस्तकबालिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दरगाह के सदर हाजी इकबाल हक ने बताया कि दरगाह में हर महीने की 17 तारीख को महीना उर्स आयोजित किया जाता है। बारिश के कारण इस बार अपेक्षा से कम हाजी पहुंचे, लेकिन जो शामिल नहीं हो सके, उनका सम्मान भी घर पहुंचकर करने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य भी दरगाह पहुंचे। उन्होंने बाबा इंसान अली की मजार पर चादरपोशी कर देश और प्रदेश में भाईचारा, अमन और तरक्की की दुआ मांगी।

उन्होंने कहा कि लूथरा शरीफ सभी धर्मों और समाज के लोगों को जोड़ने वाला आस्था का केंद्र है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।वक्फ बोर्ड के सदस्य ने नई कमेटी पर भरोसा जताते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य दरगाह की संपत्तियों की सुरक्षा, पारदर्शी व्यवस्था और जायरीनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नई कमेटी सेवा और ईमानदारी की भावना के साथ दरगाह के विकास तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button