छत्तीसगढ़राज्य

सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता; पुलिस ने शुरू की जांच

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के रिंग रोड पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने स्थित छठ घाट के पास एक युवक का शव मिला। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान राजू सिंह चावला के रूप में हुई है।

चिरमिरी का रहने वाला था मृतक, सूरजपुर में करता था काम

जानकारी के मुताबिक, राजू सिंह चावला मूल रूप से चिरमिरी का निवासी था। वह वर्तमान में सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड (भट्ठापारा) में रह रहा था और एक बाइक गैरेज में मैकेनिक का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है।

पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजू को शुक्रवार देर शाम नदी के पास देखा गया था। हालांकि, उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button