
राजधानी रायपुर में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुद्वारा पहुंचकर सिख समाज के भाई-बहनों को गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर फाउंडेशन की चेयरमैन श्रीमती सैय्यद सलमा ने श्री गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव सेवा, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने गरीबों और आम जनमानस की सेवा को सर्वोपरि माना। हमें भी उनके आदर्शों को अपनाते हुए जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

वहीं, फाउंडेशन की महासचिव श्रीमती आशा शर्मा ने भी सिख समाज को जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सभी के कल्याण और भलाई का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को मानवता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
इस शुभ अवसर पर सुधा बाघ, यास्मीन परवीन, प्रिया सेन, सैय्यद ताजुद्दीन, परितोष शर्मा, अब्दुल शमीम, सीमा दुबे सहित स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



