छत्तीसगढ़राज्य

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर सीएम साय का बड़ा बयान, जल्द शुरू होगी नई भर्ती प्रक्रिया

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में शासकीय विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को भी गति दी जाएगी और जल्द ही नए पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान CGPSC के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। जल्द ही विभिन्न विभागों में नए पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस बयान से CGPSC की तैयारियों में जुटे अभ्यर्थियों और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Back to top button