लाइफ स्टाइल

जोड़ों के दर्द से स्किन एलर्जी तक में फायदा देता है पहाड़ी च्यूरा फल, ये हैं 5 हेल्थ बेनिफिट्स

आयुर्वेद के अनुसार उत्तराखंड, नेपाल और हिमालय क्षेत्रों में पाया जाने वाला च्यूरा फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अंग्रेजी में च्यूरा के पेड़ को इंडियन बटर ट्री के नाम से जाना जाता है। जबकि इसका वनस्पतिक नाम ‘डिप्लोनेमा ब्यूटी गेसिया’ है। औषधीय गुणों से भरपूर च्यूरा फल स्वाद में मीठा और काफी रसीला होता है। इतना ही नहीं च्यूरा एक ऐसा पेड़ है जिसकी जड़ से लेकर पत्ते तक सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के काम आते हैं। च्यूरा, इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हृदय रोग, गठिया और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं च्यूरा का सेवन सेहत से जुड़े क्या-क्या फायदे देता है और क्या है इसके सेवन का सही तरीका।

सेहत के लिए च्यूरा के फायदे

जोड़ों का दर्द

च्यूरा के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति को जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या में राहत देते हैं। च्यूरा के तेल में मौजूद औषधीय गुण चलने में होने वाली परेशानी में आराम देते हैं।

पाचन क्रिया में सुधार

च्यूरा के बीज में मौजूद नेचुरल एंटी ऑक्सिडेंट्स और फाइबर जैसे गुण पाचन क्रिया में सुधार करके एसिडिटी, पेट दर्द , पेट फूलना, अपच और कब्ज जैसी समस्या में आराम देते हैं।

मजबूत इम्यूनिटी

च्यूरा के बीजों से तैयार तेल रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रख सकता है। इस तेल में मौजूद जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके सर्दी जुकाम और इंफेक्शन की समस्या से दूर रखते हैं।

स्किन एलर्जी से राहत

च्यूरा एलर्जी दूर करने की भी यह अचूक दवा है। च्यूरा के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्किन इंफेक्शन और रैशेज को ठीक करके त्वचा को भीतर से पोषण देने का काम करते हैं। जिससे त्वचा की नमी लॉक होने की वजह से स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

कोलेस्ट्रॉल रखें कंट्रोल

च्यूरा के तेल में मौजूद मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। ये फैटी एसिड, हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। जिसकी वजह से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है और हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है।

डाइट में कैसे शामिल करें च्यूरा?

च्यूरा का फल खाकर, इसके दाने को सुखाने के बाद पीसकर बनाए गए घी का उपयोग भोजन पकाने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं, च्यूरा के फल से स्वादिष्ट पराठे और गुड़ भी बनता है।

Related Articles

Back to top button