छत्तीसगढ़राज्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा का शुभारंभ ।

मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा से लंबी कतारों से मुक्ति, सफ़र होगा और भी तेज़ और सुविधाजनक ।अब टी.टी.ई बनाएंगे टिकट ऑन-द-गो ना लंबी लाइनें, ना इंतज़ार यात्रा होगी और स्मार्ट, और आसान !

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से टिकटिंग प्रणाली में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है । इसी कड़ी में आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को रायपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद जी द्वारा मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद जी उपस्थित रहे । रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा से अब टी.टी.ई आपके लिए सीधे मोबाइल से टिकट बना सकेंगे । इससे लंबी कतारों से मुक्ति सफ़र होगा और भी तेज़ और सुविधाजनक । टी.टी.ई द्वारा स्टेशन परिसर पर इस मशीन द्वारा 3 मिनट के भीतर यात्रियों को टिकट उपलब्ध करा सकेगे । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी ने आग्रह किया है, यात्रीगण कृपया डिजिटल भुगतान को अपनाकर रेलवे की इस नवीन पहल का लाभ उठाएँ और रेलवे को अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने में सहयोग करें । इन मशीनों से इन माध्यमों से टिकट बुक कर टिकट काउंटर में लगने वाली लाइन से निजात पायें तथा अपना कीमती समय बचाकर सुहाना सफर का लाभ उठाएँ ।

Related Articles

Back to top button