छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग अस्पताल में भर्ती

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करसी गांव के पास शुक्रवार देर रात हुआ।

टक्कर के बाद पलट गया पिकअप वाहन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात एक मालवाहक पिकअप तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान करसी गांव के पास पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क पर पलट गया।

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मदद के लिए डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान नहीं, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या पिकअप चालक नशे की हालत में था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button