छत्तीसगढ़राज्य

विश्व पोलियो दिवस 2026: रायपुर में रैली, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच का आयोजन, जानें पूरा कार्यक्रम

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। विश्व पोलियो दिवस 2026 के अवसर पर पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राजधानी रायपुर में 25 अक्टूबर, रविवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत रायपुर के विभिन्न रोटरी, रोट्रैक्ट और इंटरैक्ट क्लब संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी भी इसमें सहयोग करेगी।

आयोजकों के मुताबिक, रैली रविवार सुबह 6:45 बजे मरीन ड्राइव रायपुर से शुरू होकर जीई रोड स्थित ऑक्सीजोन गार्डन तक पहुंचेगी। यहां हनुमान मंदिर परिसर के पास जनजागरूकता और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करना और इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर सहित कई गतिविधियां

विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता रैली के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई गतिविधियां भी होंगी। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, क्विज प्रतियोगिता और जुंबा सत्र आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों का प्रयास है कि इन गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं और परिवारों को पोलियो उन्मूलन के अभियान से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के जरिए पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

परिवार और मित्रों के साथ शामिल होने की अपील

NEWS 24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एवं लल्लूराम डॉट कॉम के चेयरमैन रोटेरियन नमीत जैन ने शहरवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने और पोलियो उन्मूलन के संदेश को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस आयोजन में रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज चेयर, रोटेरियन भरत डागा डिस्ट्रिक्ट पोलियो चेयर और रोटेरियन धरम अग्रवाल रायपुर सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में जुड़े हैं।

कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने नागरिकों से सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी के जरिए पोलियो मुक्त विश्व के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button