छत्तीसगढ़राज्य

जगदलपुर : प्लेसमेंट केम्प के माध्यम से रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जानकारी देने की अपील

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर द्वारा निजी क्षेत्र के रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट केम्प का आयोजन जुलाई माह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उप संचालक रोजगार जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट केम्प के माध्यम से रिक्त पदों की पूर्ति करने के इच्छुक नियोजक अपने फर्म (संस्था), कार्यालय और दुकान की रिक्तियों की जानकारी कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर को पत्र के माध्यम से या कार्यालय के ईमेल [email protected] अथवा कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जानकारी प्रदाय कर सकते हैं। जिसमें पदवार रिक्तियों की संख्या, वांछित योग्यता, अनुभव एवं प्रतिमाह देय वेतन की जानकारी भी दिया जाना आवश्यक है, ताकि प्लेसमेंट कैम्प हेतु पद अनुरूप युवाओं को आकर्षित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button