छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

राज्यपाल श्री डेका ने घायल जवानों का जाना कुशलछेम

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में पहुंचकर सीआरपीएफ के घायल जवान श्री मंटू नाथ (निवासी असम राज्य) और श्री राजवीर सिंह (निवासी गुजरात राज्य) का कुशलछेम जाना। ये जवान 8 जुलाई को नक्सलियों द्वारा बीजापुर में किये गए आईडी विस्फोट में घायल हो गए थे। राज्यपाल ने घायल जवानों से चर्चा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने जवानों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से बातचीत कर उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उनके इलाज में किसी भी प्रकार की आवश्यकता की स्थिति में सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की ।

Related Articles

Back to top button