छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

जनपद पंचायत अंबिकापुर में 16 जुलाई को सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा बैठकें होंगी आयोजित

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

अम्बिकापुर,  जनपद पंचायत अम्बिकापुर में सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 16 जुलाई 2025, बुधवार को आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित जनप्रतिनिधियों, विभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों को भेजी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सुबह 11:30 बजे से जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री विक्रम सोनपाकर सहित सभी सदस्य आमंत्रित किए गए हैं।
इसी दिन दोपहर 1:00 बजे से सामान्य सभा की बैठक का आयोजन भी जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में किया जाएगा। इस बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन स्वीकृति से संबंधित विषय रहेगा। साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में वित्तीय एवं भौतिक जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्यों की जानकारी के साथ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप संभागीय अधिकारी, समाज शिक्षा संगठक, लेखा शाखा प्रभारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को समुचित व्यवस्था एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद पंचायत प्रशासन ने सभी संबंधितों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button