छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

गजेंद्र यादव,खुशवंत साहेब व राजेश अग्रवाल ने नए मंत्री के रुप में ली शपथ

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। लगभग 20 माह बाद विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार आज हो गया जब तीन नए मंत्रियों को राजभवन में पद व गोपनीयता की राज्यपाल श्री रमेन डेका ने शपथ दिलवायी। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रुप में शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य वरिष्ठ  अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button