व्यापार

अनिल अंबानी के घर सीबीआई का छापा, कहा- कुछ तो गड़बड़ है, 17000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बिजनेसमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 17,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। CBI के अधिकारी सुबह करीब 7 बजे कफ परेड में स्थित अंबानी के आवास ‘सीविंड’ पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, सात से आठ अधिकारी परिसर में दाखिल हुए और तब से तलाशी अभियान चला रहे हैं।

छापेमारी के दौरान अंबानी और उनका परिवार घर पर ही मौजूद है। यह कार्रवाई CBI की उस जांच का हिस्सा है, जिसमें एजेंसी ने रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़ी कंपनियों तक अपनी पड़ताल का दायरा बढ़ाया है।

इसेस पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा 4 अगस्त को अनिल अंबानी से पूछताछ की गई थी। ED ने अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाने के बाद उनके कई शीर्ष अधिकारियों को भी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत पूछताछ के लिए समन जारी किए थे। जिन अधिकारियों को बुलाया गया है उनमें अंबानी के दो करीबी सहयोगी, अमिताभ झुनझुनवाला और सतीश सेठ शामिल हैं। ये दोनों अंबानी के व्यापारिक साम्राज्य में वरिष्ठ पदों पर हैं और माना जाता है कि वित्तीय संचालन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

अधिकारियों के अनुसार, अब तक कम से कम छह समन जारी किए गए हैं। इन अधिकारियों पर ED की नजर पहले से ही थी, जब विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया था।

Related Articles

Back to top button