छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

धूमधाम से होगा तीजा मिलन समारोह, प्रदेश के समस्त मंत्री सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर,राजधानी रायपुर में कल 03 सितम्बर बुधवार को तीजा मिलन समारोह का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से बी-5/10, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण सिंह देव सहित अनेक मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं राजस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल भी शामिल होंगे।

तीजा मिलन समारोह में प्रदेश की संस्कृति और परंपरा के रंगों का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर तीजा पर्व की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button