छत्तीसगढ़

क्राइम ब्रांच के 5 पुलिस कर्मियों पर कारोबारी की कार से 2 लाख चोरी का आरोप, आरक्षक प्रशांत निलंबित

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर । राजधानी रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच के 5 पुलिस कर्मियों पर कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए चोरी करने की लिखित शिकायत मिलने के बाद दुर्ग एसएसपी ने शिकायती प्रतिवेदन रायपुर एसएसपी को भेजा और शुरुआती जांच के बाद एक आरक्षक प्रशांत शुक्ला को पहले लाइन अटैच के बाद निलंबित कर दिया गया। वहीं शेष कर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात की एसएसपी रायपुर ने पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पुलिस वालों ने दुर्ग के विद्युत नगर निवासी कारोबारी का पीछा कर उनके घर तक पहुंचे और फिर घर के बाहर खड़ी कार की तलाशी के दौरान 2 लाख रूपए चोरी कर लिए। रूपए चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कारोबारी ने दुर्ग एसएसपी से इसकी लिखित शिकायत की। इसके बाद दुर्ग एसएसपी ने शिकायती प्रतिवेदन रायपुर एसएसपी को भेजा था। इसकी शुरुआती जांच के बाद एक आरक्षक प्रशांत शुक्ला को पहले लाइन अटैच के बाद निलंबित कर दिया गया। शेष कर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button