छत्तीसगढ़

जबलपुर-रायपुर इण्टरसिटी सहित तीन ट्रेनों में कल से अतिरिक्त कोच

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली जबलपुर-रायपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस, रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी एवं रानी कमलापति-आधारताल इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में चार दिनों के लिए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निश्चित रूप से राहत प्रदान करेगा।

गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर इण्टरसिटी ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर स्टेशन से 23 से 26 अक्टूबर तक 01 वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा।

गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से 23 से 26 अक्टूबर तक तक द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा।

गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-आधारताल इण्टरसिटी ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से 23 से 26 अक्टूबर 01 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगेगा ।

Related Articles

Back to top button