छत्तीसगढ़

दो सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों के लिए 7.36 करोड़ रूपए स्वीकृत

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 36 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड गौरेला के अंतर्गत अरपा नदी में बनझोरका एनीकट निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 77 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना से निस्तारी भू-जल संवर्धन के साथ ही 40 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ एवं 30 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी कुल 70 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई प्रस्तावित है। इसी तरह से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड-सारंगढ़ अंतर्गत पुटका नहर की लाईनिंग कार्य हेुतु 3 करोड़ 59 लाख 22 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 955 हेक्टेयर में 308 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों केा पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button