छत्तीसगढ़राज्य

प्रधानमंत्री के हाथों अधूरे पीएम आवास का गृह प्रवेश करना धोखा, गरीबों का अपमान

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर । गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक में 1,000 से अधिक पीएम आवास का गृह प्रवेश कराने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठी वाहवाही बटोरने के लिए प्रधानमंत्री जी को अंधेरे में रखकर गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक में 1 हजार से अधिक पीएम आवास जिसमें न छत, न बिजली-पानी, न दरवाजा-खिड़की, न प्लास्टर हुआ, ऐसे मकानों का गृह प्रवेश करवा दिया, ये तो आवासहीनों के साथ भद्दा मजाक है।

आखिर भाजपा सरकार को इतनी हड़बड़ी क्यो थी? भाजपा सरकार नया 18 लाख आवास देने के नाम से 21 महीने से आवासहीनों को धोखा दे ही रही है, अब गृह प्रवेश के नाम से प्रधानमंत्री के साथ भी छल कर दिया। ये बेहद आपत्तिजनक है, इसकी जांच होनी चाहिए। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से भी की जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से गरियाबंद जिला में 1,000 से अधिक अधूरे मकानों की गृह प्रवेश की जानकारी लगी है, अब तो प्रधानमंत्री के हाथों हुई 3 लाख 50 मकान के गृह प्रवेश पर भी सवाल उठने लग गए हैं।

इसकी जांच होनी चाहिए, उन साढ़े तीन लाख मकान में कितने मकान पूर्ण हो चुके हैं? कितने अपूर्ण है? अधूरे मकानों के गृह प्रवेश कराने के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा सरकार को अपने इस कृत्य के लिए आवासहीनों से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button