छत्तीसगढ़

साउथ बिहार समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफार्म 7 से होगी रवाना

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर । दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर रायपुर स्टेशन में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म नंबर 05 की चौड़ाई कम होने के कारण रेलवे प्रशासन ने भीड़ बढऩे की स्थिति में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 5 के स्थान पर 7 नंबर से चलने का निर्णय लिया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वह सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचे इसके लिए वह स्टेशन के गुढिय़ारी और के प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर आ सकते हैं। यात्रियों को बल्क मैसेज द्वारा उनके फोन नंबर पर भेजा गया है। लगातार रायपुर स्टेशन पर उद्घोषणा के माध्यम से भी यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है । साथ ही कुलियों, सफाई कर्मियों ऑटो संचालकों को भी इस हेतु जागरूक किया गया है कि वह सीधे इन यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचाएं।

दुर्ग-पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 27 अक्टूबर तक एवं गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से प्लेटफार्म 07 से रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button