छत्तीसगढ़

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने रायपुर स्टेशन पर त्योहारी सीजन में क्राउड मैनेजमेंट पर मीडिया के साथ रेलवे की तैयारी को साझा किया

रायपुर। मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने रायपुर स्टेशन पर मीडिया के साथ वार्ता की उन्होंने दीपावली पर्व के बाद अपने घरों / कार्यस्थलों पर लौटते यात्रियों और छठ पूजा आगामी त्योहारों के दौरान रायपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही है जैसे कि :- स्पेशल ट्रेन, कंफर्म बर्थ, होल्डिंग एरिया, भीड़ – भाड़ प्रबंधन, खान – पान सुविधा जैसे कई सुविधाये दी जा रही है। यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु स्टेशनों पर विशेष क्राउड मैनेजमेंट किया गया है की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी एवं होल्डिंग एरिया में मीडिया के साथ यात्रियों से वार्तालाप किया एवं उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

 

 

 

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ती हैं तो उनके लिए होल्डिंग एरिया बनाये गये हैं। जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ का जमाव ना हो। 30 & 200 फीट साइज़ का लगभग 6000 स्क्वायर मीटर विशाल होल्डिंग एरिया 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने लिए बनाया गया है । जिसमें 600 चेयर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए, सीसीटीवी कैमरा, एयर कूलर एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होल्डिंग एरिया में खान-पान की व्यवस्था बहुत ही न्यूनतम दरों पर जनता खाना ?15 में, इकोनामी मिल ?20 में, एवं ?14 में रेल नीर की व्यवस्था की गई है।यात्रियों की सुविधा के लिए टीटीई द्वारा लगातार यात्रियों को पर्याप्त जानकारी एवं काउंसलिंग किया जा रहा है। इसी प्रकार दुर्ग स्टेशन पर 1000 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया जिसमें लगभग 1000 यात्री ठहराव की क्षमता है एवं 200 चेयर की व्यवस्था की गई है। भाटापारा रेलवे स्टेशन पर 400 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया जिसमें 50 चेयर की व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है। भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर 250 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया जिसमें 100 चेयर की व्यवस्था यात्रियों के लिए की गई है।

 

 

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर किसी भी तरह का भगदड़ न हो इसीलिए भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यात्रियों के ठहराव की सुविधा रेलवे स्टेशन परिसरों पर प्रदान गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया में पानी की सुविधा, होल्डिंग एरिया में ही टिकट लेने की सुविधा, व्हील चेयर, स्ट्रेचर सीसीटीवी कैमरा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

रायपुर स्टेशन पर किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस की सुवधा भी उपलब्ध कराई गई है प्लेटफार्म पर रस्सी लगाकर पंक्तिबद्ध यात्रियों को कोच में प्रवेश कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल से 03 स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग पटना, गाड़ी संख्या 08763 दुर्ग सुल्तानपुर, गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग- निजामुद्दीन स्पेशल गाडिय़ां चलाई जा रही है इसके अतिरिक्त लगभग 8 स्पेशल ट्रेन रायपुर रेल मंडल से गुजरेगी।

Related Articles

Back to top button